शहर के कलाकार की कलाकृतियों से सजा जोधपुर एयरपोर्ट

इंदौर: आज प्रधानमंत्री ने जोधपुर एयरपोर्ट का लोकार्पण किया है. उक्त जोधपुर एयरपोर्ट को विभिन्न कलाकृतियों और अमर गाथाओं से सजाया गया है, वह कलाकृतियाँ और मारवाड़ के इतिहास को प्रदर्शित करने का काम इंदौर के कलाकार ने किया है.शहर के कलाकार महेंद्र कोडवानी ने जोधपुर एयरपोर्ट पर राजस्थान और मारवाड़ के स्वाभिमान और शौर्य की अमर गाथाओं को उकेरने का काम किया है.

इंदौर के कलाकार महेंद्र कोडवानी ने मात्र तीन महीने में पिकांक टेल्स रंग, मारवाड़ की आत्मा, विमान पर विराजमान भगवान शिव कैलाश से लोक कल्याण की दिव्य कलाकृतियां बनाई है. इसके अलावा जोधपुर एयरपोर्ट पर खेजड़ी की रक्षा के लिए बलिदान और वीर दुर्गादास राठौर के स्वाभिमान की अमर गाथाओं की कलाकृतियों के द्वारा उल्लेख किया है.

शहर के कलाकार द्वारा जोधपुर एयरपोर्ट पर कलाकृतियों और सजावट का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया है. कोडवानी ने जोधपुर एयरपोर्ट पर कलाकृतियों में फाइबर, ठीकरी, केनवास, हैंड मोजेक, टाइल्स, लकड़ी और कपड़े का उपयोग किया है. शहर के कलाकार कोडवानी इसके पूर्व बड़ौदा, हुबली और त्रिवेन्द्रम एयरपोर्ट पर कलाकृतियों का निर्माण कर चुके है. उन्होंने हाल ही में दिल्ली स्थित केंद्रीय मानक ब्यूरों ओर पर्यावरण मंत्रालय भवनों को सजावट का काम किया है.

Next Post

यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखकर आगे बढ़ेगा इंदौर स्टेशन का पुनर्विकास

Sun Jul 5 , 2026
इंदौर: इंदौर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की महत्वाकांक्षी योजना को रेलवे ने चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने का फैसला किया है. सिंहस्थ-2028 के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था और रेल सेवाएं निर्बाध बनी रहें, इसलिए स्टेशन री-डेवलपमेंट, यार्ड रिमॉडलिंग और शास्त्री रोड ओवर ब्रिज आरओबी के प्रमुख निर्माण कार्य सिंहस्थ […]

You May Like