डॉक्टरों की ड्यूटी का प्लान तैयार करें सीएमएचओ, अस्पतालों में रात में डॉक्टर हों मौजूद: कलेक्टर

जबलपुर: सभी सीएमओ अवैध कॉलोनियों का सर्वे कर नियमानुसार कार्रवाई करें।अस्पतालों में रात्रि के समय डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए । सीएमएचओ शहर के डॉक्टरों की ग्रामीण क्षेत्रों में ड्यूटी का प्लान तैयार करे। यह बातें कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने सोमवार को समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कीं। बैठक में कलेक्टर सिंह ने गौशाला एवं हॉस्टल में साफ-सफाई रखने तथा जल भराव की समस्या के निराकरण के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सिहोरा विधानसभा में आयोजित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के दौरान प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर सभी शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों की समीक्षा करते हुए उन्होंने होटल, अस्पताल, स्कूल एवं अन्य संबंधित संस्थानों का शीघ्र पंजीयन कराने तथा पंजीयन नहीं कराने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने नई आंगनवाड़ी भवनों, शिक्षा विभाग में एडमिशन तथा सांदीपनि विद्यालयों में बस सुविधा की जानकारी भी ली।
बैठक में डॉग बाइट के मामलों में मरीजों को समय पर वैक्सीन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
हाईकोर्ट में लंबित प्रकरणों पर ध्यान दें
कलेक्टर सिंह ने हाईकोर्ट में लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर विशेष ध्यान देने तथा जन आकांक्षा पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए। बैठक में सिहोरा सहित अन्य क्षेत्रों में चार विभागों के शिविरों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार, अपर कलेक्टर नीता राठौर, रविशंकर राय, शैलेंद्र सिंह सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

करौंदिया-कोल्डीहा मार्ग एनएच-135सी बदहाल

Tue Aug 25 , 2026
चितरंगी: विधानसभा चितरंगी के कोरावल क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुलकवार में सड़क की बदहाली ने ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।पीएम रोड कोल्डीहा से करौंदिया मार्ग को नेशनल हाईवे-135सी प्रयागराज-सिंगरौली रोड में हस्तांतरित किए जाने के बाद भी लेदपुरवा से कुलकवार तक सड़क की हालत बेहद […]

You May Like