सोन नदी में सफेद परत से बढ़ी चिंता, प्रदूषण की आशंका

अनूपपुर, अनूपपुर की जीवनदायिनी सोन नदी में पिछले तीन दिनों से पानी की सतह पर सफेद परत दिखाई दे रही है। इससे नदी के प्रदूषित होने की आशंका बढ़ गई है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर नदी में यह सफेद परत कहां से आ रही है और क्या इसमें किसी तरह का रासायनिक अपशिष्ट मिलाया जा रहा है?

मामले को लेकर प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से पानी के नमूने लेकर जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठी है।

अब सवाल है कि सोन नदी को प्रदूषित कौन कर रहा है और जिम्मेदार विभाग इस मामले में कब कार्रवाई करेंगे?

Next Post

पुरी के राज्यसभा नामांकन पर कांग्रेस ने उठाईं तीन आपत्तियां

Tue Nov 3 , 2026
विशेष संवाददाता भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पत्र और शपथ-पत्र को लेकर कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने तीन कानूनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं। अटेर विधायक कटारे, कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी के प्रस्तावक हैं। उन्होंने रिटर्निंग […]

You May Like