नवरात्रि पर बिजासन माता मंदिर में उमड़ा जन सैलाब

 

इंदौर: इंदौर शहर… जहाँ नवरात्रि का पर्व भक्ति, उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। यहाँ माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना होती है, और इन सबके बीच सबसे खास है बिजासन माता मंदिर। प्रदेश का एकमात्र नौ देवी मंदिर, जो इंदौर की पहचान बन चुका है। यह मंदिर एक ऊंची पहाड़ी पर स्थित है, जहाँ तक पहुँचने के लिए भक्तों को सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। कहा जाता है कि माँ बिजासन, माँ दुर्गा का ही स्वरूप हैं, और यहां विराजमान हैं नौ देवियाँ। नवरात्रि के दौरान इस मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है।

सुबह से ही माता रानी के दर्शन के लिए लंबी कतारें लग जाती हैं। घंटियों की गूंज, ढोल-नगाड़ों की थाप और ‘जय माता दी’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है। नवरात्रि की पहली आरती से लेकर रात की तक, यहाँ का हर पल माँ की भक्ति से सराबोर होता है। भक्त माँ को चुनरी, नारियल और दीप अर्पित कर अपनी मनोकामना पूरी होने की कामना करते हैं। मान्यता है कि बिजासन माता की कृपा से दुख दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसी आस्था के चलते, नवरात्रि के नौ दिनों तक यहाँ लाखों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। इंदौर का यह प्रसिद्ध मंदिर नवरात्रि में केवल पूजा का केंद्र नहीं, बल्कि भक्ति, आस्था और शक्ति का अद्भुत संगम बन जाता है।

Next Post

भारत-पाकिस्तान युद्ध को समाप्त करने में मदद की- ट्रम्प

Tue Sep 23 , 2025
संयुक्त राष्ट्र/नयी दिल्ली, 23 सितंबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को 80वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र को संबोधित करते हुए एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान “युद्ध” को समाप्त करने में मदद की है और भारत के साथ-साथ चीन पर रूसी तेल खरीदकर यूक्रेन संघर्ष को […]

You May Like