उड़ीसा से सस्ते दामों में खरीद कर भोपाल में खपाता था गांजा 

भोपाल।क्राइम ब्रांच भोपाल ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 7 किलो से अधिक के वजन में गांजा बरामद किया है. इसके साथ ही आरोपी के पास से एक मोबाईल फोन जप्त किया गया है. पुलिस को आरोपी के पास से लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये का मशरुका बरामद हुआ है. इस साल थाना क्राइम ब्रांच द्वारा 48 आरोपियों से 258.441 किलो गांजा जप्त किया गया है. पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर में लिप्त है. वह उड़ीसा राज्य से अवैध रूप से गांजा लाकर तस्करी कर रहा था. आरोपी उड़ीसा से कम दामों पर गांजा खरीदकर भोपाल के थाना छोला मंदिर एवं निशातपुरा क्षेत्र में अधिक दामों पर विक्रय करता था. आरोपी के खिलाफ थाना गौतम नगर में पूर्व में मारपीट का अपराध पंजीबद्ध है. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया है.

आरोपी के बारे में क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी सुभाष नगर ब्रिज के पास बंद पेट्रोलपंप एमपी नगर में एक व्य़क्ति जो अपने पास प्लास्टिक की बोरी में गांजा रखे हुए है. किसी ग्राहक के इंतजार में खड़ा है. सूचना पर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम हुलिये के आधार पर व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा. आरोपी ने नाम पता पूछने पर अपना नाम रंजीत सेन उम्र 30 साल निवासी जहांगीराबाद बताया. संदेही की तलाशी लेने पर उसके पास मिली पीले रंग की प्लास्टिक की बोरी को खोल चैक किया तो उसमें 08 नग व्राउन रंग के पैकेट मिले जिनमे गांजा होना पाया गया. जो आरोपी रंजीत ने स्वयं का होना बताया. जिसका कुल वजन 7 किलो 540 ग्राम होना पाया गया. आरोपी रंजीत ने उड़ीसा राज्य से सस्ते दामो में गांजा तस्करी कर लाना एवं भोपाल में महंगे दामों में खपाना बताया. तलाशी में आरोपी संजय के पास एक ओप्पो कंपनी का एन्ड्राइड मोबाईल फोन भी मिला. जिसे भी विधिवत जप्त किया गया.

Next Post

पिता पर पुत्र ने चाकू से किया जानलेवा हमला, गिरफ्तार 

Tue Sep 9 , 2025
भोपाल।गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक पिता पर ही उसके पुत्र ने जानलेवा हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार परिवार में छोटी से बात के बाद हुए विवाद ने बड़ा तूल पकड़ लिया. जिसके बाद पुत्र ने अपने ही पिता […]

You May Like