उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने वंदे मातरम चौक का लोकार्पण किया

सागर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अंबेडकर वार्ड में निर्मित “वंदे मातरम चौक” का लोकार्पण मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विधायक शैलेन्द्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी उपस्थित रहे।भारत माता की प्रतिमा का अनावरण कर उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि बहुत ही सुंदर प्रतिमा है। स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। सागर शहर के वन्दे मातरम चौक पर स्थापित भारत माता की प्रतिमा का अद्भुत सौन्दर्य नागरिकों को स्वच्छता और राष्ट्र प्रेम के प्रति प्रेरित करेगा। स्वच्छ सर्वेक्षण के माध्यम से शहरों में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ नवाचार और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिल रहा है। वंदेमातरम चौक जैसे कार्य न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि नागरिकों में देशभक्ति और स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी उत्पन्न करते हैं।

महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना है। चौराहों का सौंदर्यीकरण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को दृष्टिगत रखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण चरणबद्ध रूप से किया जा रहा है। शहर के विभिन्न ब्लैक स्पॉट जो कभी कचरा एकत्रण के लिए जाने जाते थे उन्हें समाप्त कर आकर्षक स्थल विकसित किये जा रहे हैं उनमे से ही एक यह वन्दे मातरम चौक है आज जो अद्भुत स्वरूप इस स्थान का हम देख रहे हैं कभी यहां ब्लैक स्पॉट था। ऐसे ही प्रत्येक ब्लैक स्पॉट समाप्त कर सुंदर स्थल विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि हमारे सागर शहर को स्वच्छता में अग्रणी बनाया जा सके।

 

 

Next Post

छतरपुर में अनुबंधित मीटर वाचकों का धरना, रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन

Mon Jan 26 , 2026
छतरपुर। नगर में सटई रोड स्थित विद्युत विभाग कार्यालय के बाहर रविवार को अनुबंधित मीटर वाचकों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। दोपहर करीब 2 बजे बड़ी संख्या में मीटर वाचक विभाग के बाहर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। धरने पर […]

You May Like