मोदी की आरएसएस को लाल किले से शुभकामना

नयी दिल्ली, 15 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से शुभकामनाएं दी।

श्री मोदी स्वतंत्रता दिवस पर संबोधन में लाल किले की प्राचीर से शुक्रवार को संघ के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा ”कोटि कोटि जनों के पुरुषार्थ से आज से सौ साल पहले इस संगठन का जन्म हुआ। इसकी सौ वर्ष की राष्ट्रीय सेवा गौरवपूर्ण है। राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर, मां भारती के कल्याण का लक्ष्य लेकर संगठन के लोगों ने जीवन समर्पित किया है।”

उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और अनुशासन संघ के स्वयंसेवकों की पहचान रही है। यह संगठन दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ है। इसका सौ साल का इतिहास है। हम इसे आदरपूर्वक स्मरण करते हैं, इस यात्रा पर देश गर्व करता है। यह संगठन व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के कार्य को समर्पित है।

 

Next Post

खून और पानी साथ-साथ नहीं बहेंगे : मोदी

Fri Aug 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पाकिस्तान के साथ भारत के संबंधों पर देश का रुख एक बार फिर स्पष्ट किया और कहा कि ‘खून और पानी’ साथ-साथ नहीं बहेंगे। श्री मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह […]

You May Like