उज्जैन को औसतन 36 इंच बारिश में 11 मिलीमीटर की आवश्यकता

उज्जैन। राजस्थान से बिदा होता मानसून मध्यप्रदेश में सक्रिय बना हुआ है। जिसके चलते उज्जैन शहर में औसतन 36 इंच बारिश लगभग पूरी होने वाली है। जिसमें 11 मिलीमीटर की आवश्यकता और है। वैसे आसमान में बादल छाए हुए हैं संभावना है कि मंगलवार तक 36 इंच का आंकड़ा पूरा हो जाएगा।

शहर में इस बार मानसून ने समय पर दस्तक दी थी, लेकिन जून-जुलाई में बारिश का क्रम धीमा बना रहा। अगस्त में बारिश हुई लेकिन मौसम में ठंडक नहीं आ पाई। ऐसा लग रहा था कि मानसून रूठ चुका है। लेकिन सितंबर माह के प्रथम सप्ताह मेंं इंदौर-उज्जैन के बीच हुई बारिश के बाद शहर की जलापूर्ति का सबसे बड़ा स्त्रोत्र गंभीर डेम क्षमता को पार कर गया। इस बीच औसतन बारिश का आंकड़ा 36 इंच पूरा नहीं हो पाया और बारिश का क्रम फिर से थम गया। सितंबर माह के दूसरे सप्ताह में अप्रैल की गर्मी का अहसास होने लगा था। तभी 17 सितंबर को राजस्थान से बिदा होता मानसून मध्यप्रदेश में सक्रिय हो गया। पिछले चार दिनों से शाम को तेज बारिश का क्रम बना हुआ है। रविवार शाम को भी तेज बारिश हुई। जिसके बाद औसतन बारिश का आंकड़ा 36 इंच 11 मिलीमीटर दूर रह गया। सोमवार को बारिश का क्रम थम रहा। लेकिन शाम को फिर से ठंडी हवा के साथ आसमान में बादल छा गए थे और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। स्थानीय जीवाजी राव वेधशाला के अनुसार मंगलवार तक औसतन बारिश का आंकड़ा पूरा हो सकता है। वर्षा काल समाप्त होने में 8 दिन का समय शेष है मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिन और बारिश का अलर्ट जारी रहेगा। शहर में लगभग औसतन पूरी हो चुकी है लेकिन मौसम में ठंडक पूरी तरह से नही आ पाई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री पहुंच गया था। इससे पहले शनिवार शाम तक हुई बारिश 35 इंच जीवाजीराव वेधशाला पर दर्ज की जा चुकी थी। वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र कुमार गुप्त के अनुसार शहर में वर्षाकाल का समय 30 सितंबर तक है। मौसम विभाग ने आगामी 2-4 दिन ओर बारिश की संभावना जताई है। जिसके बाद अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह से मौसम में ठंडक महसूस होने लगेगी।

Next Post

भाजपा ने नीमच और अनूपपुर के जिला पदाधिकारियों की घोषणा की

Mon Sep 22 , 2025
भोपाल।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की सहमति से नीमच और अनूपपुर जिले के लिए नए जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। यह नियुक्तियां पार्टी संगठन को और सशक्त बनाने और स्थानीय स्तर पर बेहतर कार्य संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई हैं, सूची […]

You May Like