पिट्ठू बैग में रख बेच रहा था गांजा, गिरफ्तार

सतना: नशे के विरुद्ध जारी अभियान ऑपरेशन प्रहार 2.0 के अंतर्गत मैहर जिले की अमदरा थाना पुलिस द्वारा 880 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.अमदरा थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के जरिए गांजा बेचे जाने की सूचना मिली थी. जिसके आधार पर पुलिस टीम ग्राम झुकेही पहुंच गई. जहां पर काफी देर तक तलाश करने के बाद जब पुलिस टीम भट्टा रोड पर एकांत स्थान पर पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति पिट्ठू बैग लिए नजर आया.

पुलिस को देखते ही उसने भागने का प्रयास किया. लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया. तलाशी लिए जाने पर पिट्ठू बैग में 880 ग्राम गांजा पाया गया. जिसकी कीमत 9 हजार रु आंकी गई. पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि वह पिट्ठू बैग में गाांजा लेकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा था. जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा आरोपी राजकुमार बेडिय़ा उम्र 38 वर्ष निवासी पकरिया के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज करते हुए कार्रवाई की.

Next Post

सीमा पार से लाया जा रहा पेट्रोल-डीजल जब्त

Wed Nov 5 , 2025
सतना: उप्र में अपेक्षाकृत कम टैक्स होने के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम में लगभग 10 रु प्रति लीटर का अंतर होता है. इसी स्थिति का फायदा उठाते हुए कुछ लोग उप्र में सीमा के पास संचालित पंप से थोकबंद पेट्रोल-डीजल की खरीदी कर लेते हैं और उसे मप्र […]

You May Like