
शिवपुरी। कोलारस थाना पुलिस ने हाथ भट्टी की बनी 90 लीटर कच्ची शराब मय कार के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गश्त के मुखबिर द्वारा सूचना पर से राजू का होटल झांसी कोटा फोरलाईन कोलारस पर सफेद रंग की मारूति रिट्ज कार में से दो व्यक्तियों सुघर सिंह पुत्र मनीराम धाकड उम्र 40 साल निवासी पुराना थाना के पास मोहना एवं संतोष पुत्र सिताराम रजक उम्र 35 साल निवासी कार्यदेव कॉलोनी मोहना के कब्जे से 90 लीटर अबैध रूप से हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब जप्त की।
