
सीधी। भारत को दुनिया की महाशक्ति बनने के लिए महिलाओं की आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन और सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है। आज हमारी बहनें जल, थल, आकाश और अंतरिक्ष सभी जगह अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की सरकार कृत संकल्पित है।
उक्त आशय के विचार सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की विशिष्ट उपस्थिति में बृहद महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। विधायक ने कहा कि बहनों की आत्मनिर्भरता से पूरा परिवार सशक्त और समृद्धशाली होता है। बहनों में गजब का प्रबंधन और कौशल होता है जिसके दम पर आज हमारी महिलाएं घर परिवार प्रबंधन के साथ-साथ फाइटर प्लेन, आईटी सेक्टर एवं विभिन्न स्थानों पर अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान कर रही हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक अत्यंत महत्वपूर्ण संकल्प है। जिसके अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले भर में आत्मनिर्भर बनाने के अनेकोंनेक कार्यक्रम और जागरूकता चला रही है। वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी का मंत्र ही हम सबके लिए गौरव करने वाला क्षण है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी जिले वासियों का आह्वान किया कि वे स्वदेशी वस्तुएं, स्वदेशी संस्कृति, स्वदेशी धर्म और पर्यावरण को अपने जीवन में अपनाएं। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य इंद्रशरण सिंह चौहान ने कहा कि आज हमारी बहनें आत्मनिर्भर हो रही है। बहनों को सशक्तिकरण और पराक्रम स्वावलंबी बनाने के लिए हमारी सरकार विभिन्न प्रकार से सहयोग कर रही है।
००
नारी है सृष्टि का आधार: पूनम
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पार्षद पूनम सोनी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए आत्मनिर्भर भारत में बृहद महिला सम्मेलन की संकल्पना को विस्तार से बताते हुए कहा कि नारी तू नारायणी कविता में नारी के महत्व पर प्रकाश डाला गया है। नारी सृष्टि का आधार है।
००
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, अंजू केसरी, उषा गोपाल पटेल, मनीला सिंह चौहान, जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय, जिला मंत्री उमाशंकर यादव, नीलम पाण्डेय, सुनीता रानी वर्मा, कंचन केशरी, पार्षद सुभा देवी कोल, शिव कुमारी जायसवाल, अनीता सिंह, अन्नू पाण्डेय, आशा शुक्ला, महिमा तिवारी, प्रियंका द्विवेदी, संगीता सिंह चौहान, रुचि सिंह चौहान, आरती सिंह, किरण सिंह सेंगर, पूजा तिवारी, सुमन साकेत, रन्नू साकेत, सुशीला गुप्ता, सरोज द्विवेदी, निर्मला गुप्ता, रुक्मणी केवट, रेनू त्रिपाठी, दशमतिया साहू, रामबाई बैगा, अनीता गुप्ता, चुरहट नगर परिषद पार्षद प्रियंका पटेल, सुस्कृत रजक सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित है।
