पेंगोलिन तस्करी में पादरी गिरफ्तार, परिवार ने अपहरण का रचा था झूठा नाटक

सतीश विश्वकर्मा उमरिया। जिले के पाली ब्लॉक के ग्राम हथपुरा निवासी पादरी लक्षपत सिंह को वाइल्ड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) की सूचना पर जैतपुर वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। शहडोल दक्षिण वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) श्रद्धा पेन्द्रों ने बताया कि कार्रवाई में शहडोल निवासी सुशील अधिकारी से करीब 1 किलो 900 ग्राम पेंगोलिन की खपटे (स्केल्स) बरामद की गईं। पूछताछ में सुशील ने बताया कि ये खपटे उसे पादरी लक्षपत सिंह ने बेची थीं।

डीएफओ के अनुसार, आरोपी लक्षपत सिंह को 26 अक्टूबर की रात लगभग 11 बजे उसके घर से विधिवत प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया, जिसकी सूचना उसके परिवार को भी दी गई थी।

इस बीच, गिरफ्तारी के कुछ ही समय बाद पादरी के पुत्र जितेंद्र सिंह ने पाली थाने में पिता के अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने रातभर खोजबीन की और स्वयं उमरिया के पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी भी मौके पर पहुंचे। जांच के बाद सच्चाई सामने आई कि लक्षपत सिंह को वन विभाग ने पेंगोलिन तस्करी मामले में पकड़ा है।

डीएफओ पेन्द्रों ने बताया कि यह एक अंतर-जिला वन्यजीव तस्करी गिरोह है, जिसमें अब तक शहडोल, कटनी, उमरिया, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों से कुल 10 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Next Post

रात भर में अचानक हुई अंबेडकर प्रतिमा स्थापना से शिवपुरी में हलचल

Tue Oct 28 , 2025
​शिवपुरी। शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के मुहारीकला गांव में अज्ञात लोगों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने के बाद गांव में अप्रत्याशित हलचल मच गई। जब ग्रामीणों ने अंबेडकर भवन के बाहर नई प्रतिमा देखी तो वे हैरान रह गए। ​ *मौके पर पहुंचे भीम […]

You May Like