राशिफल-पंचांग : 19 दिसम्बर 2025

पंचांग 19 दिसम्बर 2025:-

रा.मि. 28 संवत् 2082 पौष कृष्ण अमावस्या भृगुवासरे रातअंत 6/37, ज्येष्ठा नक्षत्रे रात 10/55, शूल योगे शाम 4/35, चतुष्पद करणे सू.उ. 6/47, सू.अ. 5/13, चन्द्रचार वृश्चिक रात 10/55 से धनु, पर्व- स्नानदान श्राद्ध अमावस्या, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7.

—————————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है- शुक्रवार 19 दिसम्बर 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में व्यवसाय में सुधार होगा. पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. वर्ष के मध्य में मित्रों व भाईयों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी. दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा. लाभ होगा, पर नहीं के बराबर. वर्ष के अन्त मेंं विवादित राजनीति का सामना करना पडेगा. मित्र से तनाव रहेगा. व्यापार में परिश्रम एवं व्यस्तता रहेगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को व्यवसाय में सुधार होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को मित्र व भाईयों के सहयोग से कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यापार में परिश्रम की अधिकता रहेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों का स्वास्थ्य परिवर्तन होगा. विवादित राजनीति का सामना करना होगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को दाम्पत्य जीवन में आनन्दमय वातावरण रहेगा.

—————————————————————-

आज का भविष्य- शुक्रवार 19 दिसम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक संकोची, ईमानदार, व्यवहारकुशल, धैर्यवान,होगा, शिक्षा अच्छी रहेगी, ये परोपकारी, एवं प्रेरक होगा, भाई के साथ कार्यो में सदैव तत्पर रहेगा, माता पिता को जीवन में सुखी रखेगा.

—————————————————————-

मेष- काम को वक्त पर पूरा करने का प्रयत्न करें, लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है, स्वास्थ्य की अनुकूलता रहेगी, प्रियजनों से भेंटवार्ता होगी.

वृषभ- लाभ के अच्छे अवसर हाथ में आसकते हैं, दौड़धूप अधिक करना पडेगी, अनावश्यक कार्यो में संयम रखें, शत्रु की गतिविधियों पर ध्यान दें.

मिथुन- जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे, आय के नए श्रोत बनने से धन कोष में वृद्धि होगी, नए मैत्री संपर्क स्थापित होंगे, आर्थिक संसाधनों का उदय होगा.

कर्क- लाभ के अवसर मिलेंगे, सूझबूझ कर आगे बढ़े, उलझनें दूर होंगी, राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, नौकरी में कार्याधिक्त रहेगा.

सिंह- सोच समझकर पॅूजी निवेश करें, धार्मिक कार्यो में भागीदारी से मन में संतोष रहेगा, व्ययभार अधिक होगा, अतिथि आगमन का योग है.

कन्या- अनुभवी लोगों की मदद से विवाद सुलझ जायेंगे, तनाव दूर होगा, कार्य की अधिकता से मानसिक चिन्ता रहेगी, आलस्य बना रहेगा.

तुला- नए काम की शुरूआत में बाधा आ सकती है, गलत व्यक्तियों का साथ नुकसान देगा, इच्छित कार्य में सफलता मिलेगी, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा.

वृश्चिक- बातचीत में नरमी बरतें, अनुभव की कमी से काम अटक सकते हैं, अज्ञात भय तथा चिन्ता रहेगी, रचनात्मक कार्यो में प्रगति होगी, संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेगा.

धनु- पारिवारिक आयोजन में भागीदारी बढेगी, माता पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, रचनात्मक कार्यो में प्रगति होगी, संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेगा.

मकर- समस्याओं को निपटाने में सफल होंगे, भावनाओं में बहकर गलत सौदा कर सकते हैं, भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी, अनावश्यक विवादों को टालें.

कुम्भ- सोच समझकर पॅूजी निवेश करें, धार्मिक कार्यो में भागीदारी बढेगी, मातृपक्ष की चिन्ता रहेगी, सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी.

मीन- अटके कार्य सुलझा लेंगे, नए अवसर मिलने से उत्साह बढ़ेगा, नवीन वस्त्राभूषण उपहार की प्राप्ति होगी, निजी कार्यो में रूचि रहेगी.

—————————————————————-

व्यापार भविष्य:

पौष कृष्ण अमावस्या को ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से सींगदाना, काली, उड़द, तिल, तेल, सरसों, लोहा, शेयर के भाव में तेजी होगी, गुड, खांड, धनु, निकिल, कॉपर, के भाव में घटा-बढी, होगी. भाग्यांक 2188 है.

—————————————————————-

Next Post

भाजपा विधायक की नागरिकता पर सवाल: गुवाहाटी उच्च न्यायालय में याचिका दायर

Fri Dec 19 , 2025
गुवाहाटी, (वार्ता) असम के राताबारी (आरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक बिजय मालाकार की नागरिकता को लेकर गुवाहाटी उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि विधायक मालाकार भारतीय नागरिक नहीं हैं, जिसके कारण उनका विधानसभा सदस्य बने रहना असंवैधानिक है। […]

You May Like