भाजपा विधायक की नागरिकता पर सवाल: गुवाहाटी उच्च न्यायालय में याचिका दायर

गुवाहाटी, (वार्ता) असम के राताबारी (आरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक बिजय मालाकार की नागरिकता को लेकर गुवाहाटी उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि विधायक मालाकार भारतीय नागरिक नहीं हैं, जिसके कारण उनका विधानसभा सदस्य बने रहना असंवैधानिक है।

ब्रज गोपाल सिन्हा और बिजय कुमार कानू नामक दो याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि बिजय मालाकार और उनके माता-पिता 25 मार्च, 1971 (असम समझौते के तहत निर्धारित कट-ऑफ तिथि) के बाद भारत में प्रवेश कर असम में बसे थे। यही नहीं 1966 और 1971 की महत्वपूर्ण मतदाता सूचियों में मालाकार के परिवार का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। उनका नाम पहली बार वर्ष 2005 की पूरक मतदाता सूची में दिखाई दिया और श्री मालाकार के पिता का नाम भी 2005 से पहले की सूचियों में नहीं था और उनकी माता का नाम किसी भी मतदाता सूची में उपलब्ध नहीं है।

तर्क दिया गया है कि विदेशी नागरिक होने के नाते मालाकार ‘लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951’ और भारतीय संविधान के तहत विधायक पद के लिए अयोग्य हैं।

 

Next Post

बढ़ते सडक़ हादसे; ठोस उपाय जरूरी

Fri Dec 19 , 2025
देश में सडक़ें चौड़ी हो रही हैं, एक्सप्रेस वे आधुनिक बन रहे हैं और इंफ्रास्ट्रक्चर को विकास का प्रतीक बताया जा रहा है. लेकिन इसी चमकदार तस्वीर के पीछे एक भयावह सच्चाई छिपी है. संसद में केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा पेश किए गए यह आंकड़े झकझोर देने […]

You May Like