आरएसएस-भाजपा की नफरती राजनीति के पोषण ने ली एंजेल चकमा की जान : चिब

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (वार्ता) युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब ने त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की देहरादून में पीटपीट कर हत्या को आरएसएस भाजपा की नफरती राजनीति का परिणाम बताया और कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। श्री चिब ने मंगलवार को यहां कहा कि भाजपा-संघ नफ़रत का ज़हर घोल रहे हैं जिससे अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है और ऊपर से इंसाफ़ को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एंजेल के पिता देश की सीमा की रक्षा करने वाले वीर जवान हैं लेकिन जिस देश की सीमाओं की वह चौकसी कर रहे हैं उसी देश में उनके 24 साल के बेटे को उत्तराखंड में ‘चीनी’ कहकर अपमानित कर उसकी हत्या की जाती है। उन्होंने कहा कि यह कोई अचानक हुआ अपराध नहीं है बल्कि उस नफरती राजनीति का परिणाम है जिसे सालों से बोया गया, हर दिन दोहराया गया, और भाजपा के दौर में समाज का हिस्सा बना दिया गया। जब सत्ता नफरत को संरक्षण देती है तो सबसे पहले इंसानियत ही मरती है।

उन्होंने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने में देरी पर सवाल उठाया और कहा कि पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की तथा जब प्रदर्शन हुआ तो प्राथमिकी दर्ज की गयी और तब तक मुख्य आरोपी नेपाल भाग गया। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

भारत की विकास गाथा श्रम कानूनों और व्यापार समझौतों से लेकर बाजार सुधारों तथा विश्वास पर आधारित है: मोदी

Tue Dec 30 , 2025
नयी दिल्ली 30 दिसम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत की विकास गाथा श्रम कानूनों और व्यापार समझौतों से लेकर लॉजिस्टिक, ऊर्जा , बाजार सुधारों ,विश्वसनीयता, स्थिरता और दीर्घकालिक विश्वास जैसे मूल्यों पर आधारित है। श्री मोदी ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पूरी का […]

You May Like

मनोरंजन