खुजनेर/सारंगपुर:सारंगपुर के समीप हाईवे पर स्थित गुलावता जोड़ के यहां रविवार को हुई सडक़ दुर्घटना में बाईक सवार खुजनेर निवासी युवक का प्राणांत हो गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार खुजनेर निवासी युवक जगदीश दुबे पिता सिद्धनाथ दुबे उम्र 45 वर्ष जो कि खुजनेन में मनियारी की दुकान चलाता था. रविवार को मनियारी का सामान लेने बाईक द्वारा सारंगपुर जा रहा था तभी तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाईक को टक्कर मार दी. दुर्घटना में गंभीर चोट के चलते युवक का प्राणांत हो गया.
युवक की मौत से शोक छाया
उधर,खुजनेर संवाददाता के अनुसार युवक जगदीश दुबे खुजनेर में जुलानिया जी की होटल के समीप मनियारी की छोटी दुकान चलाता था. सहज, सरज एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी युवक के आकस्मिक निधन से नगर में गहरा शोक छा गया. रविवार की दोपहर बाद युवक का स्थानीय मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार कर दिया गया. जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, गणमान्य नागरिकों, समाज बंधुओं ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की.
