सेवानिवृत्त खेल शिक्षक देंगे बच्चों को प्रशिक्षण

सीहोर। शासकीय माध्यमिक शाला महुआखेड़ी तकीपुर स्कूल में बिना सरकारी मदद के संसाधन जुटाकर विभिन्न खेल सामग्री जिनमें फुटबाल, हॉकी, हेंडबाल, वालीबाल, बास्केटबाल, खो-खो, हाई-लांग जंप, फिसलपट्टी, झूले के लिए ग्राउन्ड आवासीय स्कूल के पीटी आई अत्ताउल्लाह खान के मार्गदर्शन में तैयार कराए गए.

सेवानिवृत्त पीटीआई सुश्री अरुणा पारे ने कहा की समय -समय पर जरूर बच्चों के बीच आकर खेल के गुर सिखाऊंगी. शाला के शिक्षक सतीश त्यागी ने बताया कि खेल सामग्री उपलब्ध होने से बच्चों का अब और खेलने में मन लगेगा. इससे सीखने की प्रक्रिया में वृद्धि होगी. जिससे लक्ष्य प्राप्त करने में आसानी होगी.

 

Next Post

शताब्दीपुरम पर पितृपक्ष में होगी भागवत कथा, भूमिपूजन किया

Mon Aug 25 , 2025
ग्वालियर: शताब्दीपुरम स्थित दंदरौआ धाम मंदिर पर वी केयर एनजीओ द्वारा पितरों की शांति के लिए पितृपक्ष में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए दंदरौआ धाम के महामंडलेश्वर रामदास महाराज के सानिध्य में रविवार को भूमि पूजन किया गया। कथा 8 सितम्बर को भव्य कलश […]

You May Like