ओबीसी महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन प्रारंभ, प्रतिनिधियों का सम्मान

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित गांधी भवन में ओबीसी महासंघ के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव विजेंद्र सिंह यादव एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य वैभव सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने देशभर से पहुंचे प्रतिनिधियों एवं अतिथियों का सम्मान किया।

अधिवेशन में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे। सम्मेलन के दौरान ओबीसी वर्ग के अधिकारों, संगठन की आगामी रणनीति तथा समाजहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। आयोजकों के अनुसार दो दिनों तक चलने वाले इस राष्ट्रीय अधिवेशन में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मंथन होगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अधिवेशन का उद्देश्य ओबीसी समाज की एकजुटता को मजबूत करना तथा उनके हितों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाना बताया गया।

Next Post

केरल के दल ने देखे ग्वालियर में चल रहे विकास कार्य

Sat Feb 14 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर शहर में केरल के जनप्रतिनिधियों के दल ने शहर विकास के कार्यों का अवलोकन किया। शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ शनिवार को नगर निगम द्वारा संचालित आदर्श गौशाला लाल टिपारा का भी अवलोकन किया। केरल का यह दल कल रविवार को भी शहर में भ्रमण […]

You May Like