नए प्रशासक कौशिक पहले भस्मारती में पहुंचे, फिर दर्शन कर चार्ज लिया

नवभारत/न्यूज

उज्जैन। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के नए प्रशासक प्रथम कौशिक गुरुवार की सुबह भस्मारती में पहुंचे। उन्होंने नंदीहॉल में बैठकर पूरी आरती देखी। इसके बाद गर्भगृह के बाहर से खड़े होकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और इसके बाद कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पुजारी देवेंद्र शर्मा ने उनका पूजन कराया।

प्रशासक कौशिक ने कहा कि मंदिर के नियमों को सभी को पालन करना चाहिए। कौशिक को राज्य शासन ने गुना से ट्रांसफर कर हाल ही में उज्जैन में पदस्थ किया है। गुना में वे जिला पंचायत सीईओ के पद पर पदस्थ थे। यहां अपर कलेक्टर के साथ उन्हें महाकाल मंदिर प्रबंध समिति का प्रशासक का प्रभार देकर भेजा गया है।

गुना से रिलीव होते ही कौशिक सीधे उज्जैन पहुंचे। उन्होंने कहा कि अभी वे मंदिर के कामकाज को बारीकी से समझेंगे। इसके बाद कहीं आवश्यक लगा तो व्यवस्थाओं में फेरबदल करेंगे।

महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां शुरू हो गई है। इस बार 17 से 27 फरवरी तक 11 दिन उत्सव चलेगा। महाशिवरात्रि पर्व पर देश व दुनियाभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन, पूजन के लिए उमड़ेंगे। 17 फरवरी को पंडे-पुजारी भगवान महाकाल को हल्दी लगाकर शिव नवरात्रि की शुरुआत करेंगे। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व मनेगा और दूसरे दिन यानी 27 फरवरी को दोपहर में 12 बजे भगवान महाकाल की दिव्य भस्मारती की जाएगी।

Next Post

होटल में फांसी लगाने वाली अहमदाबाद की युवती का उज्जैन में अंतिम संस्कार

Thu Jan 30 , 2025
  उज्जैन। गुरुकृपा होटल में मंगेतर के साथ आई युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अहमदाबाद से बहन परिवार के 10 सदस्यों के साथ उज्जैन पहुंची है। मृतक युवती का मोबाइल पर अमन नामक युवक से विवाद हुआ था इसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस मामले […]

You May Like