पूर्वी अफगानिस्तान में जल आपूर्ति नेटवर्क शुरू

काबुल, 15 नवंबर (वार्ता) अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वी प्रांत नांगरहार में एक नए जल आपूर्ति नेटवर्क शुरू किया गया है।
सरकारी न्यूज एजेंसी बख्तर ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि लालपुर ज़िले में निर्मित इस परियोजना का उद्देश्य 665 परिवारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है, जिन्हें हाल ही में गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ा है। इस नेटवर्क से पानी की कमी से प्रभावित निवासियों की दैनिक कठिनाइयां कम होने उम्मीद है। अफ़ग़ानिस्तान वर्षों से बार-बार सूखे का सामना कर रहा है, जिसका असर देश भर के समुदायों पर पड़ रहा है।
राजधानी काबुल सहित प्रमुख शहरों को हाल के वर्षों में पेयजल की गंभीर कमी का सामना करना पड़ा है। रिपोर्ट में सुरक्षित पानी तक लोगों की पहुँच में सुधार के लिए बुनियादी ढाँचे के प्रयासों के बढ़ते महत्व का उल्लेख किया गया है।

Next Post

शेनझोउ-20 अंतरिक्ष यात्री बीजिंग पहुंचे

Sat Nov 15 , 2025
बीजिंग, 15 नवंबर (वार्ता) शेनझोउ-20 का चालक दल अपना अंतरिक्ष स्टेशन मिशन पूरा करने के बाद विमान से बीजिंग पहुंच गया है। तीनों अंतरिक्ष यात्री- चेन डोंग, चेन झोंगरुई और वांग जी शेनझोउ-21 अंतरिक्ष यान से पृथ्वी पर शुक्रवार को सुरक्षित उतर गए। उल्लेखनीय है कि जिस वापसी यान में […]

You May Like