
छिंदवाड़ा। कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के बाइपास में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी अनुसार फग्गन पिता दुर्गेष मर्सकोले उम्र 35 साल मेढकीताल गांव की रहने वाली है। वह अपने साथी के बाइक से किसी काम से जा रहा था। इस दौरान सारना से सिवनी रोड वाले बाइपास के समीप बाइक अनियंत्रित होकर नाले में जा धुसी। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची 108 से दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद दुर्गेष को मृत घोषित कर दिया। वही घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर ंषव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
…………….
