डॉ. मुखर्जी का राष्ट्रवाद और बलिदान भाजपा की वैचारिक शक्ति का आधार : महेंद्र सिंह

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान पखवाड़े के अंतर्गत गुरुवार को बूथ स्तरीय जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रदेश संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया के प्रारंभिक उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र प्रथम का विचार और संगठन के प्रति समर्पण प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व, राष्ट्रसेवा एवं उनके संघर्षपूर्ण जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने अपने उद्बोधन में केंद्रीय मंत्री के रूप में डॉ. मुखर्जी द्वारा देश में अनेक औद्योगिक प्रतिष्ठानों की स्थापना तथा औद्योगिक विकास की मजबूत नींव रखने में दिए गए ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख किया।

मुख्य वक्ता प्रदेश संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्रवादी राजनीति की आधारशिला रखी, जिसके सिद्धांतों और विचारधारा पर आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनकर कार्य कर रही है। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिए किए गए ऐतिहासिक संघर्ष एवं उनके सर्वोच्च बलिदान का स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का अमिट संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आज का प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता डॉ. मुखर्जी के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण और संगठन सुदृढ़ीकरण के कार्य में जुटा है।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक राघवेंद्र शर्मा ने किया तथा अंत में जवाहर प्रजापति ने उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

मंच पर मुख्य अतिथि एवं वक्ताओं के अतिरिक्त केबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह,प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ,प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, रामनिवास गुर्जर, प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक जादोन, मधुसूदन भदोरिया, पूर्व अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, अभय चौधरी, कमल माखीजानी, महामंत्री बिट्टू तोमर, राजू पलैया उपस्थित थे।

Next Post

ईरान अमेरिका की अपेक्षाओं को पूरा करने में विफल रहेगा तो सैन्य कार्रवाई फिर संभव: वेंस

Thu Jul 2 , 2026
वाशिंगटन, 02 जुलाई (वार्ता) अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने गुरुवार को कहा कि दोहा में ईरान के साथ वार्ता सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है लेकिन अगर ईरान अमेरिका की अपेक्षाओं को पूरा करने में विफल रहता है तो सैन्य कार्रवाई अभी भी एक विकल्प है। वर्जीनिया में नौसेना […]

You May Like