तीन पटाखा फैक्टि्रयों को प्रशासन ने किया गया सील

इंदौर: देवास जिले के टोंक खुर्द गांव में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग के बाद स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता अभियान शुरू कर दिया है. आज प्रशासन ने राऊ तहसील में कार्रवाई करते हुए तीन पटाखा फैक्ट्री सील कर दी. तीनों फैक्टि्रयों में जांच के दौरान प्रशासन की गाइडलाइन अनुसार सुरक्षा मानकों का पालन नहीं पाया गया.
गत दिवस देवास जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना तथा भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शिवम वर्मा ने जिले के सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में संचालित पटाखा गोदामों एवं फैक्टि्रयों की जांच करने के निर्देश दिए हैं.

उक्त निर्देश के सिलसिले में प्रशासन द्वारा आज विभिन्न क्षेत्रों में जांच के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं में गंभीर कमियां पाई गई है। सुरक्षा कमियों को लेकर तीन पटाखा फैक्टि्रयों को सील किया गया. इनमें लक्ष्मी फायर वर्क एंड इंडस्ट्री ,दातोदा, सतनाम फायर वर्क सिमरोल और फटका मैन्युफैख्रिंग घोसीखेड़ा शामिल हैं. कार्रवाई के दौरान राऊ एसडीएम गोपाल वर्मा एवं तहसीलदार सत्येंद्र गुर्जर और एसडीओपी पुलिस महू ने संयुक्त रूप से उपस्थित थे. उपरोक्त अधिकारियों ने जांच के दौरान पाया गया कि उक्त फैक्टि्रयों में शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप निर्माण एवं सुरक्षा व्यवस्था नहीं है. साथ ही मजदूरों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं किए गए थे. इसके चलते तीनों इकाइयों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया.

Next Post

वी. डी. सतीशन आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

Mon May 18 , 2026
तिरुवनंतपुरम, 18 मई (वार्ता) केरल में आज कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चो (यूडीएफ) सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा , जहां वीडी सतीशन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 21 सदस्यों वाली मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे यहाँ सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल […]

You May Like