भोपाल: भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल और मंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विकास, प्रशासनिक मामलों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दे उनके समक्ष रखे।
जनसुनवाई के दौरान उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्राप्त शिकायतों और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिन प्रकरणों का मौके पर समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को प्राथमिकता के साथ कार्रवाई करने और शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के लिए भेजा गया।
इस अवसर पर राजेन्द्र शुक्ल और मंत्री नारायण सिंह पंवार ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि सभी मामलों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी तथा जनहित से जुड़े मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
