
दमोह। पुलिस अधीक्षक दमोह आनंद कलादगि द्वारा तीन उप निरीक्षक व दो सहायक उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया.जिसमें बांदकपुर चौकी प्रभारी एएसआई राजेंद्र मिश्रा को थाना हिंडोरिया भेजा गया.वहीं पुलिस लाइन से एसआई गरिमा मिश्रा को थाना कोतवाली पदस्थ किया गया.
थाना प्रभारी मगरोन एसआई ब्रजलाल पटेल को बांदकपुर चौकी प्रभारी बनाया गया.थाना कोतवाली से एसआई वंदना गौर को थाना प्रभारी मगरोन की जिम्मेदारी दी गई है.वहीं बनवार चौकी प्रभारी एसआई मनीष यादव को केरवना चौकी प्रभारी बनाया गया.
