दस्तावेजों के दुरुपयोग की शिकायत, क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच

इंदौर. इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) से स्विमिंग पूल की कोचिंग किराए पर लेने की प्रक्रिया में दस्तावेजों के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है. इंटरनेशनल स्विमर कोच मुकुंद मोहन शर्मा ने दिल्ली के ठेकेदार देवेन लामा पर उनके दस्तावेजों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए क्राइम ब्रांच में शिकायत की है. शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ठेकेदार देवेन लामा ने आईडीए से स्विमिंग पूल या कोचिंग किराए पर लेने की प्रक्रिया में मुकुंद मोहन शर्मा के दस्तावेजों का इस्तेमाल किया. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि शिकायतकर्ता के दस्तावेज ठेकेदार तक कैसे पहुंचे और उनका उपयोग किस प्रक्रिया में किया. क्राइम ब्रांच ने आईडीए से संबंधित शिकायत और पूरे मामले के दस्तावेज मांगे हैं. आईडीए स्तर पर भी इस मामले की आंतरिक जांच की जा रही है. दस्तावेजों के सत्यापन और संबंधित पक्षों के बयान लेने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है. आईडीए से दस्तावेज मांगे हैं, दस्तावेजों के सत्यापन और संबंधित पक्षों के कथन के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

Next Post

सुदामा नगर में सूने मकान से 5 लाख के जेवर चोरी

Fri Nov 20 , 2026
इंदौर. अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर करीब 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए. वारदात के बाद तीन संदिग्ध घर से भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं. पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश […]

You May Like