
इंदौर. अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर करीब 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए. वारदात के बाद तीन संदिग्ध घर से भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं. पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.
बदमाशों ने मकान में किसी के मौजूद नहीं होने का फायदा उठाया और अंदर घुसकर जेवरात समेट ले गए. वारदात की जानकारी मिलने के बाद अन्नपूर्णा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है. एक फुटेज में तीन संदिग्ध घर से भागते नजर आ रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि सूने मकान में चोरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है.
