
रतलाम/बाजना। 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर करीब 12 बजे डाबर गांव के पास सूचना देने वाले के खेत से लगे खोरा जंगल में युवक के मृत होने की सूचना मिली। घटना की जानकारी पुलिस को दोपहर 3.50 बजे दी गई। मृतक की पहचान मगला पिता लक्षीया डोडियार (20) निवासी डाबर, थाना बाजना के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची बाजना थाना पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत जहरीले जानवर के काटने से होने की आंशका जताई जा रही हैं।
