शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी आग, फसल खाक 

सीधी। जिले के सेमरिया थानांतर्गत पोंड़ी गांव में खेत के ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन में सार्थ सर्किट होने से खड़ी फसल में आग लग गई और कुछ समय के अंदर ही फसल जलकर खाक हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पोंड़ी निवासी किसान शिवेन्द्र प्रसाद मिश्रा के आराजी खसरा क्रमांक 530 स्थित खेत के ऊपर से गुजरी हुई विद्युत लाइन में 7 अप्रैल की रात्रि करीब 8:30 बजे शार्ट सर्किट हुआ। शार्ट सर्किट के चलते आग की चिंगारी खेत में खड़ी गेंहूं की फसल के ऊपर पड़ी और आग भडक़ गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था। पीडि़त किसान के अनुसार इस घटना में आर्थिक नुकसान हुआ है। किसान ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर उचित मुआवजा एवं कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस थाना सेमरिया में इस संबंध में आवेदन दिया गया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

Next Post

अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी पर किया हमला, नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती 

Wed Apr 8 , 2026
छतरपुर। जिले में एक बार फिर घरेलू रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। अवैध संबंधों के शक में एक पति ने अपनी ही पत्नी पर बर्बरता की हदें पार कर दीं। आरोपी ने महिला के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसे गंभीर रूप से घायल कर […]

You May Like