बल्ले से भारतीय महिला टीम की दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास

28 वर्षीय उत्तर प्रदेश की क्रिकेटर दीप्ति शर्मा एक चमकता सितारा हैं। बहुत तेजी से उन्होंने अपना रन रेट बढ़ाकर भारतीय महिला टीम में एक खास जगह बना ली है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में एक से एक से एक बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं। इन क्रिकेटरों की जब भी बात होती है, तो मिताली राज, झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन, टीम में एक ऐसी भी खिलाड़ी मौजूद है, जो इन क्रिकेटरों की तरह ही मैच विनर है और अक्सर गेंद या बल्ले से हारी हुई मैच की बाजी को भी भारतीय टीम के पक्ष में कर देती हैं। यह ऑलराउंडर कोई और नहीं उत्तर प्रदेश की दीप्ति शर्मा हैं।

दीप्ति शर्मा 28 साल की हैं।  इनका जन्म 24 अगस्त 1997 को उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ था। 9 साल की उम्र में दीप्ति ने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। बाएं हाथ की मीडियम रेंज की बल्लेबाज और दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने वाली दीप्ति ने 17 साल की उम्र में 2014 में वनडे में अपना मैच डेब्यू किया था। उन्होंने साल 2016 में टी20 और साल 2021 में टेस्ट डेब्यू किया था।

 

Next Post

चांद की ओर अनन्या का कदम, एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप में जीता पहला अंतरराष्ट्रीय पदक

Sat Aug 23 , 2025
कजाकिस्तान में चल रही 16वीं एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप में शुक्रवार को निशानेबाज अनन्या नायडू ने 10 मीटर एयर राइफल महिला टीम इवेंट में भारत के लिए कांस्य पदक जीता। लोन पर राइफल खरीदकर शूटिंग शुरू करने वाली सिटी की निशानेबाज अनन्या नायडू के कदम अब चांद की ओर बढ़ गए […]

You May Like