चांद की ओर अनन्या का कदम, एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप में जीता पहला अंतरराष्ट्रीय पदक

कजाकिस्तान में चल रही 16वीं एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप में शुक्रवार को निशानेबाज अनन्या नायडू ने 10 मीटर एयर राइफल महिला टीम इवेंट में भारत के लिए कांस्य पदक जीता।

लोन पर राइफल खरीदकर शूटिंग शुरू करने वाली सिटी की निशानेबाज अनन्या नायडू के कदम अब चांद की ओर बढ़ गए हैं। मॉडलिंग में करिअर बनाने का सपना छोड़ 8 साल की कड़ी मेहनत, लोगों के तानों को नजरअंदाज कर आज खुद का एक आसमान बनाने में जुटीं अनन्या ने पहला इंटरनेशनल पदक जीतकर नागपुर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाने में सफलता पाई है। कजाकिस्तान में चल रही 16वीं एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप में शुक्रवार को अनन्या ने 10 मीटर एयर राइफल महिला टीम इवेंट में भारत के लिए कांस्य पदक जीता।

भारतीय टीम में अनन्या के साथ एलावेनिल वलारिवान, मेहुली घोस शामिल थीं. भारतीय टीम 1891 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर रही, जबकि चीन की टीम ने 1902 पॉइंट के साथ गोल्ड मेडल जीता। वहीं कोरिया की टीम ने 1897.5 पॉइंट के साथ सिल्वर पदक पर कब्जा जमाया। कजाकिस्तान के शिमर्केट में 16 से 30 अगस्त तक आयोजित की जा रही इस एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन अपेक्षा अनुसार चल रहा है. अनन्या ने शुक्रवार को व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में भी हिस्सा लिया। हालांकि इसमें 3 के अंतर से फाइनल राउंड में जगह बनाने से चूक गई।

Next Post

सारे रडार फेल! वैश्विक सुरक्षा में खतरे की घंटी, पुतिन के दावे ने दुनिया को दहशत में डाला

Sat Aug 23 , 2025
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि रूसी परमाणु पनडुब्बियां आर्कटिक की बर्फ के नीचे अदृश्य रहकर संचालन करने में सक्षम हैं। उसे कोई भी विदेशी रडार नहीं… अंतरराष्ट्रीय राजनीति में इस समय सबसे ज्यादा सुर्खियां रूस की आक्रामक नीति की वजह से बन रही हैं। यूक्रेन […]

You May Like