सूदखोरी के मकडज़ाल में फंस युवक ने किया था सुसाइड

जबलपुर: कैंट थाना अंतर्गत मोदीवाडा सदर निवासी एक युवक ने 11 दिसम्बर 25 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मर्ग जांच में खुलासा हुआ कि मृतक सूदखोरी के मकडज़ाल में फंस गया था। प्रताडऩा से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मामले मेें एक आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया जबकि दूसरा आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।टीआई पुष्पेन्द्र पटले ने बताया कि 11 दिसम्बर 25 को मोदीबाडा सदर निवासी विकास पासी 32 वर्ष ने घर के कमरे में पंखा लगाने वाली सीलिंग में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी।

मर्ग जांच में खुलासा हुआ कि मृतक ने कृष्ण कुमार पासी उर्फ सोनू एवं पिंकी टंडन से लाखों रूपए उधार लिए थे जिसके एवज में उसने कई गुना राशि चुका दी थी लेकिन उसे प्रताडि़त किया जा रहा था। जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपिया पिंकी टंडन पिता धनीराम टंडन 36 वर्ष निवासी गली नम्बर 10 कुरील मोहल्ला सदर को विधिवत गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया प्रकरण के अन्य आरोपी कृष्ण कुमार पासी उर्फ सोनू की तलाश जारी है।
7.90 लाख के बदले दिए 12 लाख
जांच मेें खुलासा हुआ कि लगभग 5 साल पहले मृतक ने कृष्ण कुमार पासी से 7 लाख 90 हजार रूपये लिये थे, जिसे ब्याज सहित 12 लाख रूपये चुका दिये है, इसके बाद भी कृष्णकुमार पासी उसकी झूठी शिकायत कर उसे परेशान कर रहा हैै।
चार के बदले वसूले आठ लाख
इसी प्रकार पिंकी टंडन से भी मृतक ने 4 लाख रूपये उधार लिये थे जिसके 8 लाख रूपये चुका दिये है फिर भी पिंकी उससे एवं उसकी मॉ से हरमाह वसूली कर रही थी।

Next Post

नकाबपोशों ने पूजा कर मंदिर से निकले युवक को चाकू से गोदा

Wed Jan 14 , 2026
जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत ओएफके अस्पताल मोड के पास खेरमाई मंदिर में पूजा कर बाहर निकले युवक को नकाबपोश बदमाशों ने घेर लिया और चाकू से वार कर घायल कर दिया जिसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहीं हमलावर वारदात को अंजाम देने के […]

You May Like