प्राक्कलन समिति की बैठक में जलभराव और मेट्रो पर सवाल

इंदौर: संभाग स्तरीय प्राक्कलन समिति की बैठक में शहर की जलनिकासी व्यवस्था और मेट्रो रेल का मुद्दा प्रमुख रहा. अध्यक्ष अजय विश्नोई ने विकास कार्यों की समीक्षा की, वहीं कांग्रेस विधायक भंवर सिंह शेखावत ने दो इंच बारिश में जलभराव की समस्या उठाई. उन्होंने कहा कि बीआरटीएस सड़क पर करोड़ों खर्च हुए, अब फिर सुधार पर 14 करोड़ खर्च होंगे.

साथ ही राजबाड़ा और गोपाल मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य वर्षों से अधूरे हैं. मेट्रो रेल की अंडरग्राउंड लाइन को लेकर भी स्थिति स्पष्ट न होने पर सवाल उठे. व्यापारी परेशान हैं और लागत बढ़ने की आशंका जताई गई. विश्नोई ने कहा कि मेट्रो में संशोधन जरूरी है, वहीं नल-जल और अमृत योजनाओं में भी देरी पाइपलाइन व संसाधनों की कमी और ठेकेदारों की ढिलाई से हो रही है.

Next Post

महापौर नाराज, सड़क सुधार न होने पर अधिकारियों को चेतावनी

Tue Sep 9 , 2025
इंदौर: महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रेती मंडी ब्रिज की सर्विस रोड और सड़कों पर सुधार कार्य न होने को लेकर नाराजगी जताई. उन्होंने संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव को पत्र लिखने का निर्णय लिया. महापौर ने कहा कि बारिश से पहले […]

You May Like