महापौर नाराज, सड़क सुधार न होने पर अधिकारियों को चेतावनी

इंदौर: महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रेती मंडी ब्रिज की सर्विस रोड और सड़कों पर सुधार कार्य न होने को लेकर नाराजगी जताई. उन्होंने संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव को पत्र लिखने का निर्णय लिया.

महापौर ने कहा कि बारिश से पहले निर्देश देने के बावजूद काम धीमी गति और अधूरा है, जिससे सरकार और नगर निगम की छवि प्रभावित हुई है. उन्होंने अधिकारियों को बाकी कार्य तेजी से पूरा करने और साइट पर कार्य की जानकारी बोर्ड पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए. पहले आईडीए, एमपीआरडीसी, मेट्रो प्रोजेक्ट और पीडब्ल्यूडी को तीन दिन में सड़क सुधारने का निर्देश दिया गया था.

Next Post

जिले में औसत सामान्य से कम वर्षा, बाणसागर डैम भरा

Tue Sep 9 , 2025
रीवा: जिले में इस बार समय पर मानसून ने दस्तक दी. बावजूद इसके वार्षिक औसत सामान्य वर्षा कम हुई है. हालाकि अभी 20 दिन वर्षाकाल के शेष है. पड़ोसी जिले में अच्छी वर्षा हुई है.विंध्य वासियो के लिये अच्छी खबर यह है कि बाणसागर डैम पूरी तरह से भर चुका […]

You May Like

Play sound