जबलपुर: निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं निगम के राजस्व में वृद्धि हेतु स्वास्थ्य एवं बाजार विभाग द्वारा संयुक्त रूप से मंगलवार को रॉंझी संभाग में सघन वसूली अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बाजार क्षेत्र की दुकानों के लंबित किराए एवं वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शुल्क की वसूली पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। जिसके अंतर्गत लक्ष्मी नारायण मार्केट से 2.5 लाख रूपये की वसूली के साथ बड़ी संख्या में डोर टू डोर कचरा संग्रहण शुल्क भी भी कटवाई गयी।
अभियान में अपर आयुक्त अंजू सिंह ठाकुर, प्रभारी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा वार्ड स्तर पर प्रभावी कार्यवाही की गयी।कार्यवाही के दौरान वार्ड सुपरवाइजर प्रियंका यादव के साथ क्षेत्रीय टीम, जिसमें श्रीनिवासलु, ऋषि यादव, रुपेश यादव एवं राजेश चौधरी निरंतर क्षेत्र में सक्रिय रहे।
