6 डिग्री पहुंचा पारा, नवम्बर माह के दूसरे पखवाड़े में रिकार्ड पारा गिरा

ब्यावरा: नवम्बर माह का दूसरा पखवाड़ा शुरु होते ही रविवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के रिकार्ड पर जा पहुंचा. वर्षो बाद नवम्बर माह के दूसरे पखवाड़े में न्यूनतम तापमान में इतनी अधिक गिरावट होना सामने आया है. सर्द हवाओं के साथ ठंड के प्रकोप ने कंपकंपा दिया. इस सीजन का यह सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा.
उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व रविवार को ही न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर जा पहुंचा था.

इसके बाद तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनते हुए 7 से 8 एवं 9 डिग्री के मध्य तापमान बना रहा. शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री पर रहा जो रविवार को 6 डिग्री पर जा पहुंचा. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा. वर्षो बाद नवम्बर माह के दूसरे पखवाड़े में इतना कम तापमान पहुंचा है.
दिन में भी ठंड का प्रकोप
रविवार को दिन भर ठंड का प्रकोप बना रहा. शाम होते ही ठंड का प्रकोप कहीं अधिक बढ़ गया. एकाएक बढ़े ठंड के प्रभाव ने लोगो को ठिठुरा दिया. गर्म कपड़े सहित अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है. जगह-जगह अलाव जलते हुए देखे गये.
बेसहारा गौवंश की परेशानी बढ़ी
ठंड के बढ़ते प्रकोप के साथ ही बेसहारा गौवंश की परेशानी बढ़ गई है. खुले आसमान के नीचे कड़ाके की ठंड के बीच गौवंश रहने को मजबूर है. नगर सहित जिले भर में हाईवे, चौराहो, सडक़ो पर हजारों की तादाद में बेसहारा गौवंश है. बेसहारा गौवंश की सुरक्षा एवं उनकी देखरेख के लिए शासन प्रशासन द्वारा सख्त दिशा निर्देश दिए गये बावजूद इसके आज भी हजारों की संख्या में बेसहारा गौवंश हाईवे, सडक़, चौराहों पर है.

Next Post

राजगढ़ जिला प्रशासन की सर्तकता से रुका बाल विवाह

Sun Nov 16 , 2025
राजगढ़: जिले में बाल विवाह मुक्त अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बाल विवाह के प्रति जागरुक किया जा रहा है. खिलचीपुर तहसील के ग्राम मोकमपुरा एवं खोखेडा में बाल विवाह मुक्त अभियान कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम का उद्देश्य, बाल […]

You May Like

Play sound