आक्सफोर्ड हाई स्कूल में मना ग्रेजुएशन उत्सव

इछावर। आक्सफोर्ड हाईस्कूल में किंडरगार्टन ग्रेजुएशन उत्सव मनाया गया. मुख्य अतिथि इंजी. अनुराग शर्मा थे. अध्यक्षता डा. बीना जे.कुरियन ग्रुप संस्था प्रमुख ने की. कार्यक्रम में रोबी मेथ्यू और रीतेश राठौर विशेष अतिथि थे. मुख्य अतिथि शर्मा एवं डा. बीना जे कुरियन ने बच्चों को स्मृति चिन्ह और सर्टिफिकेट देकर उत्साहवर्धन किया.प्री प्राईमरी से प्राईमरी कक्षा में जाने पर प्राचार्या संगीता मसीह ने बच्चों को आशीष दिया. वरिष्ठ शिक्षक विनीत शर्मा, मधु अग्रवाल, सरिता शर्मा, शिवा ने बधाई दी. कार्यक्रम में प्रियंका वर्मा,रितु वर्मा, अनिता मकरैया,गंगा परमार, दुर्गा शर्मा, विनीता परमार, पूजा वर्मा, संध्या यादव उपस्थित थे. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आए विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया गया. इंशा अजीम ने कक्षा10 वीं में 91 प्रतिशत लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया.संचालन प्रियंका वर्मा ने किया.

 

Next Post

पुराने ढांचे में नया सिस्टम, आरटीओ भवन में सिटी ट्रांसपोर्ट ऑफिस बनेगा

Fri Apr 17 , 2026
उज्जैन: भरतपुरी स्थित पुराने आरटीओ भवन को रिनोवेशन के बाद सिटी ट्रांसपोर्ट ऑफिस के रूप में तैयार किया जा रहा है. ये बिल्डिंग उज्जैन विकास प्राधिकरण की ही है, और इसी विभाग के सीईओ संदीप सोनी को उज्जैन सिटी ट्रांसपोर्ट का सीईओ बनाया गया है. यहां का आरटीओ दफ्तर दाऊदखेड़ी […]

You May Like