जबलपुर: रांझी पुलिस ने ऑनलाइन चाकुओं को मंगवाने वाले बदमाश को दबोच लिया।पुलिस ने बताया कि दर्शन तिराहा के पास वारदात करने की फिराक में घूम रहे जतिन नाहर पिता राजकुमार नाहर 19 वर्ष निवासी को मस्ताना चौक रांझी को पकड़ा गया जिसके कब्जे से दो चाइना बटनदार चाकू जब्त किए गए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मोबाईल फोन से जियो मार्ट एप से आन लाईन शापिंग करके चाकू 4 नवम्बर 24 एवं 22 फरवरी 25 को 550-550 रूपए में खरीदा था। जिसे डिलेवरी ब्वाय को देकर गया था। आरोपी के कब्जे से चाकू जब्त करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।
