नहर में डूबने से युवक की मौत, दूसरे दिन मिला शव

सीधी।जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाणसागर की नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिसका शव आज दूसरे दिन मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी। सूचना मिलने पर नहर में डूबे व्यक्ति को तलाश करने एसडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंधेरा होने तक उसका कही सुराग नहीं मिल पाया था और रेस्क्यू ऑपरेशन को रोक दिया गया। आज रविवार को पुन: रेस्क्यू टीम द्वारा खंगाले जाने की शुरुआत सुबह से ही शुरू कर दी गई थी जिसे अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाणसागर नहर में पाया गया है। दरअसल पूरा मामला जिले के कमर्जी थाना अंतर्गत ग्राम पितरिहा का बताया जा रहा है, जहां नहर में रामसखा कोल पिता समयलाल कोल अचानक गिर गया, जिसकी वजह से डूबने से उसकी मौत हो गई है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, पुलिस परिजनों से जानकारी जुटा रही है। शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है।

Next Post

56 करोड़ जन धन खातों में 13 करोड़ निष्क्रिय

Sun Aug 31 , 2025
नयी दिल्ली, 31 अगस्त (वार्ता) देश में पिछले 11 साल में खोले गये 56 करोड़ जन धन खातों में से 13 करोड़ निष्क्रिय हो गये हैं यानी उनमें दो साल या उससे अधिक समय से कोई लेनदेन नहीं हुआ है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से संसद के हाल में […]

You May Like