पानी की आवक बढ़ने पर पांचना बांध का एक गेट खोला

करौली, (वार्ता) राजस्थान में करौली के पांचना बांध में तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए रविवार शाम को बांध का एक गेट खोलकर गम्भीर नदी के रास्ते फिर से पानी की निकासी शुरू की गई है।

जल संसाधन विभाग के सूत्रों ने बताया कि बांध के अधिकतम जल स्तर 258.62 मीटर के मुकाबले जलस्तर के 258.20 मीटर पर पहुंचते ही बांध के गेट नंबर चार को करीब तीन इंच खोलकर इससे 333 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि मानसून सत्र में रविवार को तीसरी बार बांध के गेट खोले गए हैं। विभाग ने गम्भीर नदी क्षेत्र के निवासियों को अपने मवेशियों को पानी के बहाव से दूर रखने की हिदायत के साथ सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

Next Post

पूर्व नाइजीरियाई राष्ट्रपति बुहारी का निधन

Mon Jul 14 , 2025
अबुजा, (वार्ता) नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी का रविवार को लंदन में 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। श्री बुहारी 2015 से 2023 तक नाइजीरियाई राष्ट्रपति रहे। उनका ब्रिटिश राजधानी के एक क्लिनिक में निधन हो गया, जहाँ उनका इलाज चल […]

You May Like