Bhel भोपाल में नेहरू जयंती उत्साहपूर्वक मनाई, निष्ठा और समयबद्धता से कार्य करने का आह्वान

भोपाल: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रवीण कुमार उपाध्याय, महाप्रबंधक एवं यूनिट हेड उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री राजेश कुमार अग्रवाल, महाप्रबंधक (एसओएम) एवं अध्यक्ष, बीएचईसीएनआईएस; अशोक औरंगाबादकर, महाप्रबंधक (डब्ल्यूईएक्स एवं एमओडी) एवं उपाध्यक्ष, बीएचईसीएनआईएस; टी.यू. सिंह, महाप्रबंधक (मानव संसाधन); शिवरतन सिंह मीना, वरिष्ठ कमांडेंट, CISF; विभिन्न महाप्रबंधक, ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने CISF कमांडेंट कार्यालय और HRDC भवन के समीप स्थापित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर ने देश के निर्माण में नेहरू के योगदान को याद करने का अवसर प्रदान किया।

 

संबोधित करते हुए उपाध्याय ने कहा कि कारखाने की प्रगति के लिए सभी को निष्ठा, ईमानदारी और समयबद्धता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि बीएचईएल, भोपाल के कर्मचारियों की कार्य संस्कृति, समर्पण और प्रतिबद्धता पूरे उद्योग जगत के लिए प्रेरणा है। उन्होंने सभी से अपील की कि निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करें और समय का सदुपयोग सुनिश्चित करें।

Next Post

डंफर की चपेट मे आई महिला की दर्दनाक मौत

Fri Nov 14 , 2025
चंदला। बछौन चौंकी के पास पंचमनगर रोड पर बछौन और पंचमनगर तिराहे से लगभग 300 मीटर दूरी पर एक डंफर ने महिला को चपेट में ले लिया, जिससे महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रीमती लालकली पति स्वर्गीय बृजलाल अहिरवार निवासी बछौन उम्र 50 […]

You May Like