मुंबई (वार्ता) महाराष्ट्र सरकार ने महत्वपूर्ण मामलों में सरकार का सफल प्रतिनिधित्व करने वाले श्री उज्ज्वल निकम को संतोष देशमुख हत्याकांड में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक बालासाहेब कोल्हे को श्री निकम का सहायक नियुक्त किया गया है।
संतोष देशमुख के भाई धनंजय देशमुख और सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।
गौरतलब है कि संतोष देशमुख हत्याकांड में अपनी सात प्रमुख मांगों को लेकर मासजोग के ग्रामीणों ने भोजन बहिष्कार आंदोलन शुरू किया है। बीड जिला पुलिस अधीक्षक नवनीत कवत ने ग्रामीणों से अपना आंदोलन वापस लेने की अपील की है। पुलिस निरीक्षक वैभव पाटिल ग्रामीणों से चर्चा करने के लिए मासजोग पहुंचे हैं।
अधिवक्ता निकम की नियुक्ति ग्रामीणों की प्रमुख मांग थी। निकम ने 1993 के बम धमाकों से लेकर 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों तक सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण मामलों में विशेष सरकारी अभियोजक के रूप में सफलतापूर्वक काम किया है।
