श्रीलंका की महिला टीम ने भारत को जीत के लिए 122 रनों का लक्ष्य

विशाखापत्तनम 21 दिसंबर (वार्ता) विष्मी गुणरत्ने (39), हर्षिता समाराविक्रमा (21) और हसिनी परेरा (20) की जूझारु पारियों के दम पर श्रीलंका की महिला टीम ने रविवार को पहले टी-20 मुकाबले में भारत को जीत के लिए 122 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे ही ओवर में कप्तान चामरी अटापट्टू (15) का विकेट गंवा दिया। उन्हें क्रांति गौड ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी हसिनी परेरा ने विष्मी गुणरत्ने के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। 10वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने हसिनी परेरा (20) आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। श्रीलंका का तीसरा विकेट हर्षिता समाराविक्रमा (21) के रूप में गिरा। उन्हें श्री चारणी ने बोल्ड आउट किया। नीलाक्षी डिसिल्वा (आठ) और कविशा दिलहारी (छह) रनआउट हुई। श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 121 रनों का स्कोर खड़ा किया।
भारत के लिए क्रांति गौड, दीप्ति शर्मा और श्रीचारणी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

आगरा में निर्माणाधीन दीवार गिरने से दो लोगों की मौत, पांच लोग घायल

Sun Dec 21 , 2025
आगरा 21 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आगरा में निर्माणाधीन दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। थाना बाह इलाके के बिजकौली गांव में हुए हादसे से कोहराम मच गया। ये हादसा उस वक्त हुआ जब कुछ लोग निर्माणाधीन दीवार के पास […]

You May Like