नोर्का रूट्स ने ईरान में केरलवासियों के लिए हेल्पडेस्क स्थापित किया

तिरुवनंतपुरम, 16 जनवरी (वार्ता) ईरान में वर्तमान सुरक्षा चिंताओं और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए, मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशों के अनुसार नोरका रूट्स ने वहां रहने वाले केरलवासियों के लिए एक विशेष सहाता डेस्क सक्रिय किया है।

नोरका ने कहा है कि जिन केरलवासियों को मदद की ज़रूरत है, वे टोल-फ्री नंबर या इंटरनेशनल मिस्ड-कॉल सुविधा के ज़रिए नोरका ग्लोबल कॉन्टैक्ट सेंटर हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

इस बीच, विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक ईरान की यात्रा न करने की सलाह दी है। आपातकाल की स्थिति में भारतीय नागरिक हेल्पलाइन नंबरों के ज़रिए तेहरान में भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं या ईमेल के ज़रिए संपर्क कर सकते हैं।

ईरान में भारतीय नागरिकों को तेहरान में भारतीय दूतावास द्वारा जारी सलाह का सख्ती से पालन करने का भी निर्देश दिया गया है। देश में रेजिडेंट वीज़ा पर रहने वालों से दूतावास में पंजीकरण कराने का आग्रह किया गया है।

 

Next Post

बीएमसी चुनाव के आज आएंगे नतीजे, सुबह 10 बजे शुरू होगी मतगणना

Fri Jan 16 , 2026
मुंबई (वार्ता) महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिकाओं का चुनाव की मतगणना शुक्रवार को सुबह 10 बजे शुरू होगी। गौरतलब है कि राज्य में नगर पालिका चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में ईवीएम बीएमसी के विक्रोली, कांदिवली स्थित गोदाम में पहुंचा दिया गया है। […]

You May Like