बीएमसी चुनाव के आज आएंगे नतीजे, सुबह 10 बजे शुरू होगी मतगणना

मुंबई (वार्ता) महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिकाओं का चुनाव की मतगणना शुक्रवार को सुबह 10 बजे शुरू होगी।

गौरतलब है कि राज्य में नगर पालिका चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में ईवीएम बीएमसी के विक्रोली, कांदिवली स्थित गोदाम में पहुंचा दिया गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम बीएमसी के चुनाव में 227 सीटों के लिए करीब 1,700 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। देश के सबसे अमीर नगर निकाय पर कब्जे की लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली महायुति और उद्धव–राज ठाकरे के गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। कुल 29 नगर निकाय के 893 वार्डों की 2,869 सीटों पर गुरुवार को मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

मतगणना के लिए 23 मतगणना केंद्र बनाए गए है, जहां एक साथ दो-दो प्रभागों के मतों की गिनती शुरू की जाएगी। इसके 23 रिटर्निंग ऑफिसरों की नियुक्ति की गई है।

बीएमसी के आयुक्त भूषण गगरानी ने गुरुवार शाम को मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण किया । उन्होंने बताया कि 2,299 अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती की गयी है।

 

Next Post

हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : निगमायुक्त

Fri Jan 16 , 2026
जबलपुर: शहर के स्ट्रीट वेंडर्स पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें मुख्यधारा के बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने स्वनिधि योजना को अपनी विशेष प्राथमिकता में रखते हुए आज भी निगम अधिकारियों […]

You May Like