गन्ना किसानों को अब डिजिटल पहचान और एआई चैटबॉट से मिलेगी योजनाओं की जानकारी

पटना, (वार्ता) गन्ना किसानों को विभागीय योजनाओं और सेवाओं से जोड़ने के लिए गन्ना उद्योग विभाग ने डिजिटल पहल की है। गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार,ने बुधवार को विकास भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में ‘गन्ना साथी’ एआई चैटबॉट और गन्ना किसान डिजिटल पहचान पत्र का शुभारंभ किया।

मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ‘गन्ना किसान पहचान पत्र’ प्रत्येक किसान की विशिष्ट डिजिटल पहचान के रूप में काम करेगा। इसके माध्यम से किसानों और गन्ना विभाग के बीच सूचनाओं एवं सेवाओं का आदान-प्रदान आसान होगा। पहचान पत्र पर उपलब्ध क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन कर किसान विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों, अपने आवेदन की स्थिति, महत्वपूर्ण सूचनाओं और किसान हित से जुड़ी अन्य जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे।

मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), बिहार द्वारा गन्ना उद्योग विभाग के लिए विकसित ‘गन्ना साथी’ एआई आधारित नागरिक सहायता चैटबॉट है। इसका उद्देश्य किसानों और नागरिकों को सरकारी सेवाओं तथा विभागीय जानकारियां सरल और संवादात्मक तरीके से उपलब्ध कराना है।

चैटबॉट की खासियत यह है कि किसान को यह पता लगाने की जरूरत नहीं होगी कि विभागीय पोर्टल पर कौन-सी सेवा किस मेन्यू में उपलब्ध है। ‘गन्ना साथी’ बातचीत के दौरान चरण-दर-चरण मार्गदर्शन करेगा। किसान विकल्प चुनकर या आवश्यकतानुसार थोड़ी जानकारी दर्ज कर अपनी जरूरत की सेवा तक पहुंच सकेगा।

 

 

Next Post

नेतन्याहू ने भारतीय पायलट की बहादुरी को किया सलाम, 174 यात्रियों की बचायी थी जान

Thu Oct 1 , 2026
येरूशलेम, (वार्ता) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की असाधारण बहादुरी की जमकर सराहना की है। श्री नेतन्याहू ने ‘एक्स” पर लिखा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी जान पर खेलकर 174 लोगों की जान […]

You May Like