शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स एक फीसदी से ज्यादा टूटा

मुंबई, 23 अप्रैल (वार्ता) ऑटो, बैंकिंग और आईटी सेक्टरों के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार दूसरी गिरावट देख गयी और बीएसई का सेंसेक्स एक प्रतिशत से ज्यादा लुढ़क गया। सेंसेक्स 852.49 अंक (1.09 प्रतिशत) टूटकर 77,664 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 205.05 अंक यानी 0.84 प्रतिशत नीचे 24,173.05 अंक पर रहा। यह दोनों सूचकांकों का 13 अप्रैल के बाद 10 दिन का निचला स्तर है। सुबह के कारोबार में छोटी कंपनियों में लिवाली थी, लेकिन बाद में वहां भी बिकवाली हावी हो गयी। वृहद बाजार में निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.71 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.67 प्रतिशत नीचे रहा।

ऑटो, बैंकिंग, वित्त, आईटी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों पर सबसे ज्यादा दबाव रहा। धातु और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक भी लाल निशान में रहे। वहीं, फार्मा, स्वास्थ्य और मीडिया समूहों में लिवाली का जोर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट का शेयर करीब सवा चार फीसदी टूटा। महिंद्रा एंड महिंद्रा में सवा तीन प्रतिशत, बजाज फिनसर्व तथा टेक महिंद्रा में करीब तीन फीसदी और इंफोसिस में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, इंडिगो, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी और इटरनल के शेयर एक से दो प्रतिशत तक फिसल गये। टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाइटन में भी गिरावट रही। अडानी पोर्ट्स का शेयर लगभग एक फीसदी ऊपर बंद हुआ। एलएंडटी, सनफार्मा, भारती एयरटेल और बीईएल के शेयर भी बढ़त में रहे।

 

 

Next Post

गर्मी बढ़ते ही भदभदा डैम के आसपास मगरमच्छों की हलचल बढ़ी

Thu Apr 23 , 2026
अशरफ अली भोपाल। गर्मी की शुरुआत होते ही भदभदा डैम के आसपास मगरमच्छों की सक्रियता बढ़ने लगी है। डैम और इसके आसपास के क्षेत्रों में मगरमच्छों के दिखाई देने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों और यहां आने वाले पर्यटकों में डर का माहौल है। बताया जा […]

You May Like