केन्द्रीय जेल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

भोपाल। केन्द्रीय जेल भोपाल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव ने आयोजित किया. इस दौरान केंद्रीय जेल का निरीक्षण कर बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली. उन्होंने बंदियों को कानूनी अधिकार यूटीआरसी, नि:शुल्क विधिक सहायता, लीगल एड डिफेंस काउंसिल स्कीम की जानकारी दी. वहीं विचाराधीन बंदियों को उचित विधिक सहायता मुहैया कराने की कार्रवाई करने का आदेश दिया. शिविर के दौरान बंदियों को गरीब बंदी सहायता योजना जानकारी दी. जेल में श्री श्रीवास्तव द्वारा भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई, चिकित्सा व्यवस्था, बंदियों के रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य की जानकारी ली. विधिक जागरूकता शिविर में जिला जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश दीपक बंसल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आग्नीध द्विवेदी, न्यायाधीश व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनित अग्रवाल, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड श्रुति जैन, अतिरिक्त अधीक्षक जेल एवं लीगल एड डिफेंस अधिवक्ता एमएस मरावी मौजूद रहे।

Next Post

घूरा के पास फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, चार पहिया वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Sun Feb 1 , 2026
छतरपुर। नगर के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घूरा के पास फोरलेन सड़क पर बीती शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में चार पहिया वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम घूरा निवासी रमेश शिवहरे के रूप में हुई है। […]

You May Like