पोलैंड की राजनयिक माल्गोर्ज़ाता ने सिंधिया कन्या विद्यालय का किया दौरा

  ग्वालियर: सिंधिया कन्या विद्यालय को भारत में पोलैंड की प्रतिनिधि सुश्री माल्गोर्ज़ाता वेजिस-गोलेबियाक की मेज़बानी करने का अवसर मिला। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रतिमा की स्थापना तथा आपसी सहयोग के लिए प्रस्तावित समझौता ज्ञापन पर चर्चा करना था।
उनके आगमन पर, प्रधानाचार्या श्रीमती निशि मिश्रा द्वारा उनका स्वागत किया गया। उन्हें स्वागत-पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस मौके पर सुश्री भारती सूद भी मौजूद रहीं।
उन्होंने विद्यालय का भ्रमण किया गया। दौरे के क्रम में माधव भवन (एकेडमिक ब्लॉक) का दौरा किया, साथ ही भारतीय वाद्य-यंत्र कक्ष, नृत्य कक्ष, पश्चिमी संगीत कक्ष, चित्रकला कक्ष का भ्रमण किया गया ।इसके बाद सुश्री माल्गोर्ज़ाता वेजिस-गोलेबियाक ने छात्राओं द्वारा संचालित प्रमुख पहलों का दौरा किया, संकल्पना रोबोटिक्स लैब की सराहना की।
विद्यालय प्राचार्या श्रीमती निशी मिश्रा और उनकी टीम के साथ बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर विचार किया गया। साइंस और स्टेम के क्षेत्र में स्टूडेंट्स के लिए लंबे समय तक चलने वाले भारत-पोलैंड सहयोग की संभावनाओं पर विचार किया गया। स्कूल और दिल्ली स्थित पोलिश इंस्टीट्यूट के बीच सिंधिया कन्या विद्यालय और पोलिश स्कूलों के रिश्तों को मजबूत करने के लिए एक्टिविटीज़ शुरू करने की तैयारी पर विचार किया गया । एक्सचेंज प्रोग्राम और स्टडी टूर की संभावनाओं पर भी विचार किया गया ।

Next Post

खाते से उड़े 1.40 लाख

Wed Oct 14 , 2026
जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत लड़ोई निवासी युवक के खाते से 1.40 लाख रूपए निकाल लिए गए । पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गुड्डूलाल काछी 47 वर्ष निवासी ग्राम लड़ोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पैसों की आवश्यकता होने से बैंक गया तो पता […]

You May Like

Play sound