यात्री का बैग खोलने की कोशिश करते संदिग्ध पकड़ा

जबलपुर: मिशन यात्री सुरक्षा के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) जबलपुर ने रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए एक व्यक्ति को यात्री का बैग खोलने का प्रयास करते हुए पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 147 के तहत कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5 बजे उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार प्लेटफॉर्म क्रमांक-6 स्थित वेटिंग हॉल में गश्त कर रहे थे।

इसी दौरान उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को सोए हुए यात्री के बैग को खोलने का प्रयास करते देखा। तत्काल सतर्कता दिखाते हुए आरपीएफ ने उसे पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम संजय मरकाम (38) निवासी ग्राम खीरखीरी, थाना नैनपुर मंडला बताया। जांच के दौरान वह रेल परिसर में प्रवेश और वहां मौजूद रहने का कोई वैध अधिकार-पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। आरपीएफ ने आरोपी के विरुद्ध जनविश्वास अधिनियम-2026 के तहत रेल अधिनियम की धारा 147 के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की।

Next Post

कियोस्क संचालक ने की धोखाधड़ी, राशि बैंक में नहीं की जमा, दर्जनों जमाकर्ता राशि पाने लगा रहे बैंक के चक्कर

Tue Jul 14 , 2026
दमोह: तेंदूखेड़ा जनपद क्षेत्र के झलोन पंचायत में कियोस्क संचालक द्वारा लोगों से लाखों रुपए कियोस्क बैंक में जमा किए, लेकिन यह राशि बैंक में जमा नहीं कर कियोस्क संचालक द्वारा हड़प कर ली गई।कियोस्क संचालक रूपेश जैन ने जमा राशि की सील लगाकर पर्चियां दी थी, जिससे जमाकर्ताओं को […]

You May Like